English / Hindi
English / Hindi
English / Hindi
Don't just take our word for it – hear from our readers who have enjoyed and benefited from this book firsthand.
डाँ महावीर गोतम जी द्बारा लिखित पुस्तक धन के अनकहें रहस्य आप को एक ऐसी यात्रा पर ले जाते हैं , जहां आप अपनी मानसिक ऊर्जा और कर्मों के प्रचुरता के साथ जोड़कर अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं । जीवन में बचत और निवेश कैसे करें समय और धन का उपयोग कहा और कैसे करें , मुझे इस पुस्तक को पढ़ने के बाद बहुत कुछ ज्ञान सिखने को मिला है ।
शीर्षक से परे, 'धन के अनकहे रहस्य : समृद्धि की अचूक कुंजी' पढ़ने पर मुझे ऐसा लगा कि इस किताब में धन कमाने के उपायों से ज़्यादा, आध्यात्मिकता के साथ आत्मबल एवं अपनी समस्त शक्तियों को केंद्रित कर लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के तरीके इस प्रकार से दिए गए हैं कि यदि आप इनमें से कुछ तरीकों को भी अपनाएँ और निरंतरता से प्रयास करें, तो सफलता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। ब्रह्मांड का सनातन सत्य, जिसके अनुसार जो आप सोचते हैं, महसूस करते हैं और विश्वास करते हैं, वही आपके जीवन में आकर्षित होता है, एक चुंबक की तरह कार्य करता है - यह वास्तव में सत्य है। किताब में वर्णित अनेक तरीकों को पढ़कर महसूस हुआ कि वे नकारात्मकता का दमन कर सकारात्मकता एवं आध्यात्मिकता की ओर ले जाते हैं, जो न केवल आत्मबल बढ़ाते हैं बल्कि आत्मसंतुष्टि का मार्ग भी बताते हैं। प्रेरणादायक पुस्तक के लिए आपको साधुवाद और शुभकामनाएँ।
डॉ. महावीर गौतम की यह पुस्तक केवल धन प्राप्ति की नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और आंतरिक समृद्धि की यात्रा है। इसमें प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का अद्भुत समन्वय है, जो सिखाता है कि सच्ची प्रचुरता हमारे भीतर की चेतना से उत्पन्न होती है। 30-दिन के अभ्यासों के माध्यम से यह पुस्तक पाठक को आत्म- परिवर्तन, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करती है....
डॉ. महावीर गौतम जी के द्वारा लिखित" धन के अनकहे रहस्य सम्रद्धि की अचूक कुंजी" शीर्षक वाली पुस्तक बहुत ही अच्छी, प्रासंगिक, ज्ञानवर्धक और वर्तमान में अत्यंत ही उपयोगी है। यह प्रेरक, धन का संतुलित प्रबन्धन, धन के अर्जन के सत्य तरीके, उसके उपयोग आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालती है, जो आज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आर्थिक दृष्टि से ही नहीं अपितु मानसिक और आध्यात्मिक आदि दृष्टियों से भी अत्यंत उपादेय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पुस्तक के पढ़ने के उपरांत भारतवर्ष के आम आदमी की दशा और दिशा जीवन के सभी क्षेत्रों में बदलेगी एवं उसे नया व्यक्तित्व से सम्पन्न बनायेगी। पुस्तक प्रकाशन हेतु गौतम जी को सपरिवार हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।प्रेरित करती है....